भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति को जीवंत बनाये रखने के लिए राज्य सरकार ने खोला खजाना - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 26 सितंबर 2022

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति को जीवंत बनाये रखने के लिए राज्य सरकार ने खोला खजाना

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति को जीवंत बनाये रखने के लिए राज्य सरकार ने खोला खजाना 

अटल जी के जन्म स्थली बटेश्वर में 08 करोड़ 32 लाख की लागत से विशाल स्मारक का होगा निर्माण
-जयवीर सिंह
लखनऊः 26 सितम्बर, 2022 

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म स्थली बटेश्वर में एक विशाल स्मारक की परियोजना स्वीकृत की गयी है। इस परियोजना पर 08 करोड़ 32 लाख रूपये की धनराशि व्यय की जायेगी। स्व0 बाजपेयी जी की जन्म स्थली को खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। इस स्मारक में स्व0 अटल जी की एक बड़ी प्रतिमा स्थापित करायी जायेगी।
यह जानकारी उ0प्र0 के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज यहां देते हुए बताया कि स्मारक के आसपास पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधायें विकसित की जायेगी। इसके अलावा अटल जी की स्मृति में एक संग्रहालय व गैलेरी को निर्माण भी कराया जायेगा। अटल जी की ओजस्वी वाणी के साथ उनकी कलाकृतियों व चित्रों का प्रदर्शन आदि भी परियोजना में शामिल किया गया है। 
 जयवीर सिंह ने बताया कि स्व0 अटल जी के जन्म स्थली के पास पहले से ही निर्माणाधीन भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी सांस्कृतिक काम्प्लेक्स के भवन को भी 12 करोड़ 23 लाख रूपये की लागत से अतिशीघ्र तैयार कराकर जनमानस को समर्पित किया जायेगा। इसके अलावा बटेश्वर में ही प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सौरीपुर के पर्यटन विकास पर 02 करोड़ 75 लाख की परियोजना भी स्वीकृत की गयी है। इस परियोजना के तहत तीर्थस्थल पर जाने वाले मार्ग का सौन्दर्यीकरण एवं विकास किया जायेगा। 
पर्यटन मंत्री ने बताया कि बटेश्वरनाथ मंदिर के लिए घाटों का निर्माण व मंदिर के पर्यटन विकास तथा सौन्दर्यीकरण के लिए लगभग 50 करोड़ रूपये की परियोजना तैयार की गयी है। इसके लिए प्रथम चरण में घाटों का निर्माण आदि के लिए 25 करोड़ रूपये की स्वीकृत शासन द्वारा जारी की जा चुकी है। इस परियोजना का शीघ्र ही शिलान्यास करके निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। 
 जयवीर सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत घाटों के अतिरिक्त लगभग 25 करोड़ की एक और परियोजना की डिजाइन तैयार कराई जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का सुन्दरकॉरिडोर तैयार कराया जायेगा। जिससे मंदिर पर आने वाले हजारों, लाखों पर्यटकों के लिए विशेष रूप से सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा।
सम्पर्क सूत्र- केवल

video

Pages