जनकपुरी में 18 सितंबर को निकलेगी गणेश शोभायात्रा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 11 सितंबर 2022

जनकपुरी में 18 सितंबर को निकलेगी गणेश शोभायात्रा

जनकपुरी में 18 सितंबर को निकलेगी गणेश शोभायात्रा


आगरा। दयालबाग में जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत 18 सितंबर को भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री गणेश मंदिर सेवा समिति द्वारा टैगोर नगर में अलकापुरी-आरके पुरम स्थित गणेश मंदिर पर शाम छह बजे शोभायात्रा का स्वागत और 1001 दीपकों से महाआरती की जाएगी। 
शनिवार शाम श्री गणेश मंदिर सेवा समिति के दिनेश अग्रवाल, सुनील सिंघल, पवन शर्मा, नत्थी लाल बंसल, विशंभर दयाल अग्रवाल और वीरेंद्र त्यागी ने जनकपुरी महोत्सव समिति कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग को यह जानकारी दी। इस दौरान जनकपुरी महोत्सव समिति के महामंत्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष मानसिंह धाकड़, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, अश्विनी शर्मा, विजय मोहन गुप्ता, मीडिया प्रभारी दिनेश गौतम मौजूद रहे।

video

Pages