प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने निगम एकीकरण के लिए वार्डो की संख्या 250 करने के गृह मंत्रालय के फैसले का किया स्वागत ,निगम एकीकरण से दिल्ली के विकास को मिलेगी दोगुनी रफ्तार-आदेश गुप्ता - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 11 सितंबर 2022

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने निगम एकीकरण के लिए वार्डो की संख्या 250 करने के गृह मंत्रालय के फैसले का किया स्वागत ,निगम एकीकरण से दिल्ली के विकास को मिलेगी दोगुनी रफ्तार-आदेश गुप्ता

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने निगम एकीकरण के लिए वार्डो की संख्या 250 करने के गृह मंत्रालय के फैसले का किया स्वागत

निगम एकीकरण से दिल्ली के विकास को मिलेगी दोगुनी रफ्तार-आदेश गुप्ता

केजरीवाल ने निगम को पंगु बनाने के लिए पिछले आठ सालों में कोई कसर नहीं छोड़ी-आदेश गुप्ता

केजरीवाल ने निगम कर्मचारियों के वेतन वाले फंड को अपना चेहरा चमकाने में इस्तेमाल किया-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 11 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गृह मंत्रालय द्वारा नगर निगम एकीकरण के लिए वार्डो की संख्या को 250 करने और अनुसूचित जाति के लिए 42 सीटों को रिजर्व करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है और पिछले 15 सालों में हमने जिस जज्बे के साथ दिल्ली की बेहतरी के लिए काम किया है, आगे भी हम और दोहरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे।

 आदेश गुप्ता ने कहा कि नगर निगम एकीकरण से अब दिल्ली का विकास दोगुनी रफ्तार से होगा क्योंकि अब अधिकत्तर मामलो में अधिकार केंद्र सरकार के पास होंगे। पूरी दिल्ली देख चुकी है कि केजरीवाल के सत्ता में आने के बाद उन्होंने निगम को पंगु बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फंड को रोक लिया ताकि विकास कार्यों में रुकावटें डाली जा सके और निगम कर्मचारियों को वेतन तक के पैसे नहीं दिये, लेकिन बावजूद इसके भाजपा शासित निगम ने सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर काम करके दिखाया। उन्होंने कहा कि निगम के हक के पैसों को केजरीवाल सरकार ने अपने झूठे प्रचार में लुटा दिया और जब तीनों निगम अपना फंड मांगने लगे ताकि वे अपने कर्मचारियों को वेतन दे सके तो केजरीवाल ने हाथ खड़े कर लिए।  आज तक हिसाब नहीं दिया कि आखिर निगम के हक के वे पैसे गए कहाँ?

आदेश गुप्ता ने चुनाव आयोग और एकीकरण के लिए गठित समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि एकीकरण के बाद दिल्ली में विकास की गाड़ी दोगुनी रफ्तार के साथ दौड़ेगी और निगम कर्मचारियों के भी वेतन सम्बंधित सभी परेशानियां जो केजरीवाल सरकार की राजनैतिक द्वेष से पैदा हो गई थी, वह भी खत्म हो जाएगी।

video

Pages