जनपद आगरा:-जिले में आज मुख्य विकास अधिकारी ए0 मनिकन्डन की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन समिति के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत विधानसभा 86-एत्मादपुर में बंद पड़ी 10 नग पेयजल योजनाओं (रेट्रोफिटिंग) के प्राक्कलन के अनुमोदन हेतु बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक मा0 डा0 धर्मपाल सिंह की अनुशंसा पर मुख्य अभियंता (ग्रामीण) उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा 10 रेट्रोफिटिंग पेयजल योजनाओं के डी.पी.आर. प्राक्कलन समिति के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किए गए, जिन्हें जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन समिति द्वारा अनुमोदित कर दिया गया। बैठक में पेयजल से संबंधित समस्त बिंदुओं यथा अवर जलाशय से संबंधित मरम्मत कार्य, पाइप लाइन मरम्मत/नवीन पाइप लाइन एवं नलकूप रीबोर, गृह जल संयोजन इत्यादि पर चर्चा हुई। उक्त कार्य 10 ग्राम पंचायतों में जिनमें खंदौली ब्लॉक के बमान, सराय दायरूपा, गिजौली, सौरई तथा एत्मादपुर ब्लॉक के नगला बेल, चिरहौली, खेड़ीअडू, यूसुफपुर, नगला सरुप, व तमाचगढ़ मे किया जाना है।
बैठक में अधिशासी अभियंता सिकंदर अली, खण्ड विकास अधिकारी एत्मादपुर अनिरुद्ध चौहान, जिला पंचायतराज अधिकारी नीलेश भोडले, क्षेत्रीय वनाधिकारी आदर्श कुमार सहित जिला समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में अधिशासी अभियंता सिकंदर अली, खण्ड विकास अधिकारी एत्मादपुर अनिरुद्ध चौहान, जिला पंचायतराज अधिकारी नीलेश भोडले, क्षेत्रीय वनाधिकारी आदर्श कुमार सहित जिला समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।