जीआरपी पुलिस ने पकड़ा मोबाइल चोर ,लम्बी यात्रा की टिकट लेकर करता था यात्रियों के मोबाइलों की चोरी
आगरा:-पुलिस अधीक्षक रेलवे,आगरा मो0 मुश्ताक द्वारा चलती ट्रेनों में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे,आगरा/इटावा के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जीआरपी आगरा कैण्ट, के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 26.09.2022 को रेलवे स्टेशन आगरा कैन्ट से अभियुक्त हरीश हरलाल दांगी पुत्र हरलाल दांगी को चोरी गये मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. हरीश हरलाल दांगी पुत्र हरलाल दांगी नि0 वार्ड नं0 30 तमेरपारा थाना मोहननगर जिला दुर्ग, छत्तीसगढ हाल निवासी राणाप्रतापनगर ट्रान्सपोर्ट के पास वैली व्यू होटल के आगे थाना राणाप्रतापनगर जिला उदयपुर राजस्थान उम्र 20 वर्ष
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
दिनांक 26.09.2022 घटनास्थल- प्लेफोर्म न0 1/6 रेलवे स्टेशन आगरा कैण्ट
अनावरित अभियोग
1-मु0अ0सं0 121/2022 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी आगरा कैण्ट
बरामदगी का विवरण
एक एन्ड्राइड मोबाइल फोन
,पूछताछ विवरण
पूँछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि साहब मै ट्रेनों में टिकट लेकर लम्बी दूरी की यात्रा करता हूँ ।यात्रा के दौरान जब यात्री अपने मोबाईल फोन को चार्जिग पर लगाकर सो जाते है या इधर उधर हो जाते है उसी समय मै मौके का फायदा उठाकर फोन चोरी करके दूसरे कोचो में चला जाता हूं और आगे आने वाले स्टेशनो पर उतर जाता हूँ तथा चोरी किये गये मोबाईल फोन आदि को आते जाते लोंगो को अपनी मजबूरी बताकर बेच देता हूँ । उससे जो भी पैसा मिलता है ,उसी पैसे से मैं अपने शौक पूरे करता हूँ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 दिनेश चन्द्र थाना जीआरपी आगरा कैंट
2.,का0 1231 जीत सिंह थाना जीआरपी आगरा कैंट