वेटलिफ्टिंग में दिखाया युवाओं ने दमखम, नेशनल चेम्पियन को दी मात - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 27 सितंबर 2022

वेटलिफ्टिंग में दिखाया युवाओं ने दमखम, नेशनल चेम्पियन को दी मात

 वेटलिफ्टिंग में दिखाया युवाओं ने दमखम, नेशनल चेम्पियन को दी मात

 

जनपद आगरा:-थाना सदर के मधु नगर स्थित ताल फिरोज खां पानी की टंकी के पास आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मलपुरा के गांव नगला सावला के युवाओं ने दमखम दिखाते हुए नेशनल चैंपियन को मात दे दी ।
वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता जीतकर गांव पहुंचे युवाओं का ग्रामीणों ने  जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया ।
थाना सदर के ताल फ़िरोज़ खां मधुनगर पानी की टंकी के पास रविवार को वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली हरियाणा आगरा समेत अन्य टीमों ने हिस्सा लिया ।
 वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में इनाम के तौर पर 51 हजार नगद व एक मोटरसाइकिल रखी गई ।
वेटलिफ्टिंग में मलपुरा के गांव नगला सावला के युवाओं का दबदबा रहा युवाओं ने कड़ी मेहनत और अपने गुरु के कुशल प्रशिक्षण के दम पर नेशनल चैंपियन को मात दे दी ।
 नेशनल चैंपियन को मात देकर जब युवा लड़ाके गांव पहुंचे तो गांव वालों ने उनके स्वागत के लिए पलक 
गांव वालों ने स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां की और वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता जीतकर युवाओं को स्वफ़ा व फूल मालाओं से लाद दिया ।
प्रतियोगिता के सचिव ने बताया कि उनके द्वारा आयोजित  प्रतियोगिता में गांव नगला साबला का दबदबा रहा देहात अंचल से निकल कर आए युवाओं ने नेशनल चैंपियन को हराया है वाकई में तारीफ और उत्तम प्रशिक्षण की बात है युवाओं का भविष्य उज्जवल हो सुनहरा हो इसके लिए हर समय युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे ।
 ग्रामीणों में युवाओं के इस सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य की जमकर सराहना की और युवाओं को हरसंभव मदद देने की बात कही ।


video

Pages