दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को भारतरत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयन्ती को ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में भव्य रूप से मनाया जायेगा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 19 अक्टूबर 2022

दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को भारतरत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयन्ती को ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में भव्य रूप से मनाया जायेगा


दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को भारतरत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयन्ती को ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में भव्य रूप से मनाया जायेगा 

आगरा-19.10.2022/अपर जिलाधिकारी (नगर) ने अवगत कराया है कि भारत के राजनीतिक एकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती दिनांक 31 अक्टूबर को ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने बताया है कि इस दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने की शुरूआत सन् 2014 में की गई थी, इस अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आधिकारिक बयान में कहा गया कि “राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे देश की अन्तर्निहित ताकत और लचीलापन को फिर से जोड़ने, एकता और अखण्डता के लिए वास्तविक व सम्भावित खतरों का सामना करने का अवसर और हमारे देश को सुरक्षा प्रदान करेगा।“ राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में सभी सरकारी कार्यालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी तथा राष्ट्रीय एकता पर आधारित शपथ को पढ़ा जायेगा। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद में सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जीवनी, कार्य एवं दर्शन पर आधारित क्विज प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी तथा प्रतियोगिता भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा प्रथम/द्वितीय/तृतीय पुरस्कार प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार राशि दी जायेगी। प्रतियोगिता की नियम व शर्ते माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित की जायेंगी। आगे उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा अकादमियों/संस्थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर उसमें जन सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम/प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा। युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर पर युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों के सहयोग से व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवाओं को जोड़कर सरदार पटेल जयन्ती का आयोजन किया जायेगा। नेहरू युवा केन्द्र तथा ग्रामों के कार्यरत् विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों के युवक मंगल दलों के सहयोग से विभाग द्वारा कार्ययोजना तैयार कर इस अवसर पर विभिन्न आयोजन किये जायेंगे।
--------------

video

Pages