गांधी जयंती पर गांवों में चला स्वच्छता अभियान
आगरा : कलवारी ग्राम पंचायत मे ग्राम प्रधान द्वारा गाँधी जयंती के दिन ग्राम सचिवालय मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती मनाई गई और गाँव के लोगो को लड्डू भी वितरण किये गये इस दौरान ग्राम प्रधान हुकुम सिंह द्वारा गाँव की गलियों की सफाई को लेकर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
गाँव मे स्वछता अभियान ग्राम प्रधान के सहयोगी भाजपा नेता सलीम खान अब्बास द्वारा कराया गया उन्होंने ग्रामीणों में सफाई के प्रति जागरूकता के लिये गाँव की गलियों की नालियों की सफाई कराई, और उनके द्वारा लगातार डेंगू के मछरों के प्रकोप को रोकने को लेकर गलियों मे कीटनाशक दवा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई जा रही है, वही गाँव के आदर्श नगर, बृजेश विहार आदि गलियों मे सफाई अभियान चलाया गया