आगरा जिलाधिकारी के निर्देशन में महर्षि बाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 9 अक्टूबर 2022

आगरा जिलाधिकारी के निर्देशन में महर्षि बाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई।

आगरा जिलाधिकारी के निर्देशन में महर्षि बाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई।  

आगरा -जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के कुशल निर्देशन में जनपद में महर्षि बाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई।  इस अवसर पर जनपद के मंदिरों में भजन-कीर्तन एवं रामायण पाठ किया गया।
जनपद में नामित नोडल अधिकारियों/उप जिला मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विधिवत पूजन कर मूल रूप में रामायण का वाचन किया गया। इस दौरान रामायण अंश का पाठ एवं वाल्मीकि रामायण की शिक्षा, उपदेशों व सारांश पर अमल करने हेतु लोगों को बताया गया।तथा महर्षि बाल्मीकि के जीवन चरित्र को बताया गया।समस्त तहसील मुख्यालय पर भी महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई।
इसी क्रम में जनपद के विभिन्न राम जानकी मंदिर, वाल्मीकि मंदिरों में रामायण पाठ किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। 

     जनपद के नगर पालिका  एवं नगर पंचायतों सहित समस्त विकासखंडो में  अनेकों जगहों पर विधिवत आयोजन किया गया।

video

Pages