विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई खुशियों की दिवाली।
आगरा: सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में धनतेरस, दिवाली के पावन पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमे छात्र छात्राओं द्वारा दीया मेकिंग, कैंडल डेकोरेशन, थाली डेकोरेशन, रंगोली बनाई गई। सभी छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को दीपावली की हार्दिक बधाई दी। विद्यालय डायरेक्टर अरुण सिंह , चेयरपर्सन सीमा सिंह ने बच्चो की कला की भरपूर प्रशंसा की। वही विद्यालय प्रधानाचार्या संतोष चौधरी ने दीपावली, गोवर्धन पूजा के महत्व को बताते आपस में एकता भाई चारा बनाए रखने को कहा। इस मौके पर विद्यालय शिक्षक हरिओम सिंह, शैलेंद्र सिंह, कृष्णा शर्मा, पंकज शर्मा, अनुज, विशाल, एवं शिक्षिकाए आभा भाजपाई, ममता गौतम, राजेश्वरी, पुष्पा, प्रकृति आदि समस्त शिक्षक शिकिकाए उपस्थित रही।