आगरा ग्रामीण क्षेत्र में लंपी वायरस से संक्रमित गायों का,पशु धन प्रसार अधिकारी मौके पर जाकर कर रहे हैं इलाज
आगरा के मलपुरा पशु धन प्रसार अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार चाहर रोजाना पांच से आठ लंपी वायरस संक्रमित गायों का कर रहे हैं इलाज
आगरा ग्रामीण क्षेत्रों में पालतू गाय और आवारा घूम रही गायो में तेजी के साथ लम्पी वायरस फैल रहा है जिससे गायों को बुखार जैसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ रहा है उसी को देखते हुए मलपुरा में बेसहारा गायों में लम्पी वायरस का इलाज करने के लिए मौके पर पहुंचते है गौ रक्षक युवा और पशुधन प्रसार अधिकारी जो इलाज करते हैं।
आपको बता दें कि आगरा ग्रामीण क्षेत्रों में बेसहारा गायों में फैल रहा लम्पी वायरस की रोकथाम के लिए मलपुरा क्षेत्र के रहने वाले गौ रक्षक युवा गोपाल चौधरी ,, भीमा,, इंद्रपाल सिंह,, अनूप ,, ओमवीर,, आकाश,, राजेश क्षेत्र में घूमते हुए देखते हैं। कि कोई बेसहारा गाय लम्पी वायरस से संक्रमित तो नहीं है अगर कोई गाय संक्रमित मिलती है तो तुरंत यह सभी युवा पशुधन प्रसार अधिकारी मलपुरा डॉ प्रमोद सिंह चाहर को अवगत कराकर उनका इलाज करवाते हैं इसी दौरान मंगलवार को मलपुरा में 3 गाय और एक गाय गामरी गांव में लपी वायरस का शिकार हुई उनका आज इलाज किया गया है पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार चौहान ने बताया है कि गांव मलपुरा में लम्पी वायरस से संक्रमित एक गाय की सूचना गौरक्षक युवाओं द्वारा हमें मिली थी तुरंत उनके इलाज के लिए गाय के पास पहुंचे जहां उनका इलाज किया उसी क्रम में हमें मलपुरा से सूचना मिली कि लम्पी वायरस की चपेट में एक गाय और आ गई है जब हम सूचना पर पहुंचे तो देखा कि एक गड्ढे में पड़ी गाय की स्थिति बहुत खराब हो रही थी उसे काफी तेज बुखार था तुरंत हमने उसका उपचार शुरू कर दिया और 2 घंटे बाद वह गाय खड़ी हो गई उसके बाद दूसरे दिन गाय का इलाज किया गया जिससे गाय पूरी तरह से ठीक हो गई है वह चारा खाने लगी है इसी तरह क्षेत्रों में रोजाना पांच से 8 गायों का इलाज किया जाता है ,जिससे कि लम्पी वायरस जैसी भयानक बीमारी की रोकथाम हो सके।