विश्वविद्यालय में बनेगा महिला क्लब - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 17 अक्टूबर 2022

विश्वविद्यालय में बनेगा महिला क्लब

विश्वविद्यालय में बनेगा महिला क्लब

आगरा। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में महिला क्लब की स्थापना होगी। कुलपति प्रो. आशु रानी ने महिला क्लब के गठन के लिए निर्देश शनिवार को दिए। इस क्लब में विश्वविद्यालय की महिला शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, संविदा शिक्षक व अतिथि प्रवक्ता सदस्य होंगी। 

नियुक्ति के बाद एक हफ्ते में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण करने के बाद कुलपति ने विश्वविद्यालय की महिला शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कुलसचिव डा. विनोद कुमार सिंह से विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों की सूची मांगी है। क्लब के गठन के बाद बैठकें होंगी, जिसमें सुख-दुख साझा करने के साथ विश्वविद्यालय में सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने पर भी चर्चा होगी।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई में तैनात महिला शिक्षकों के साथ क्लब की शुरुआत होगी। बाद में इसमें कालेज की महिला शिक्षकों को भी जोड़ने पर विचार किया जाएगा।

video

Pages