त्यौहार पर मलपुरा पुलिस अलर्ट ,,धनौली में पुलिस पैदल गस्त,,, रोड पर खड़े वाहनों के चालान किए ,, अधिक भीड़ वाले बाजारों में पुलिस की पैनी नजर
आगरा:-दीपावली के त्योहारों के चलते आगरा पुलिस अलर्ट मोड़ पर है दीपावली के मौके पर सभी बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है उसी क्रम में सुरक्षा की दृष्टि से आगरा पुलिस सतर्क है सुख समृद्धि और खुशहाली का त्यौहार दीपोत्सव शनिवार से शुरू हो गया है आज धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है जिसको लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है
आपको बता दें कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए थे कि त्योहारों को मध्य नजर रखते हुए लूट चोरी डकैती जैसी वारदात ना हो उसके लिए पुलिस पहले से सतर्क रहे जिससे लोग बाजारों में आसानी से सामान खरीद सके ।इसी क्रम में पुलिस चौकी धनौली क्षेत्र में पुलिस अलर्ट दिखाई दी रोड पर पार्क हुए दो पहिया वाहनों के चालान किए और पुलिस ने सब्जी विक्रेताओं से अपील की जो भी व्यक्ति रोड पर वाहन खड़ा करता है तो उससे मना करो अगर कोई नहीं सुनता है तो उनके वाहनों के चालान काटे जाएंगे और सीज भी किया जाएगा
आज धनतेरस है जिसको लेकर धनौली चौकी प्रभारी सुबोध कुमार अमित कुमार अपनी पुलिस टीम को लेकर अपने क्षेत्र में पैदल गस्त करते नजर आए
आपको बता दें कि जब बाजारों में भीड़ अधिक हो जाती है तो चोर सक्रिय हो जाते है ,और चोरी की वारदातों को आसानी से अंजाम दे देते हैं उन्हीं की रोकथाम के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर अपनी नजर बनाए हुए हैं जिससे किसी प्रकार की कोई वारदात ना हो सके
सब्जी मंडी रोड पर दोपहिया वाहन चार पहिया वाहनो को खड़ा कर देते है तो जाम लगने की स्थिति बन जाती है उसी को लेकर रोड पर खड़े किए वाहनों के चालान काटे गए।