ताजनगरी में अखंड सुहाग का पर्व करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022

ताजनगरी में अखंड सुहाग का पर्व करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

ताजनगरी में अखंड सुहाग का पर्व करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।


आगरा। संवाददाता। ताजनगरी में अखंड सुहाग का पर्व करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से गुरुवार को मनाया गया। हाथ में पूजा की थाली और छलनी पकड़े रंग-बिरंगे परिधानों के साथ 16 श्रृंगार किए हुए महिलाओं ने अपने अखंड सौभाग्य की कामना की। 
महिलाओं ने चांद को अघ्र्य देने से पूर्व अपने घरों में पूजा की। कई जगहों पर महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से पूजा की। भाविका दियालानी के तेज नगर, कमला नगर स्थित निवास पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं। इन सुहागिन स्त्रियों ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। करवा चौथ त्योहार का महत्व जाना। अपने व्रत के पारण से पूर्व कहानी सुनी। धार्मिक मान्यता के अनुसार सच्ची निष्ठा से व्रत किया जाए तो माता पार्वती सदा सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर मंजू दियालानी, नीता चावला, कांता दादलानी, भाविका दियालानी, मीशा दियालानी, मेघा नाथवानी, नेहा वत्यानी, नीलम दादलानी, चांदनी वासवानी, वर्षा कुकरेजा, कृष्णा, जीविका, डिंपल प्रीति बुलचंदानी, सौम्या वाधवानी, काव्या, पलक, ज्योति, सिमरन, दृष्टि आदि मौजूद रहीं।
इसके बाद सभी अपने-अपने घर जाकर चांद को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया।

video

Pages