प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 22 अक्टूबर 2022

प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

संवाददाता, सलीम शेरवानी-

खेरागढ /आगरा। खेरागढ स्थित श्री पूरन चंद रमेश चंद सरस्वती विद्या मंदिर पर परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय बता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। बता दें कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए अध्यापकों एवं स्थानीय प्राधिकारी जैसे एस एम सी अध्यक्षों, सदस्यों, ग्राम प्रधानों के सम्मिलित प्रयास पर जोर देना था। कार्यक्रम में उपस्थित एकेडमिक रिसोर्स पर्सन सत्य पाल सिंह, तेजेन्द्र सिंह, उमेश गर्ग,अशोक कुमार एवं सतीश सिंह ने शासन द्वारा विद्यालयों में बच्चों के नामांकन, ठहराव, गुणवत्ता बढ़ाने हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खेरागढ खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी ने उपस्थित अध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों से छात्रहित में सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत बसईं खेरागढ़ के ग्राम प्रधान रामप्रकाश सिकरवार ने ग्राम प्रधानों से अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ साथ अध्यापकों से भी अपनी गरिमा के अनुकूल कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सुशील शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हाकिम सिंह के अलावा रामकुमार शर्मा, सुनील कुमार, नवल किशोर, योगेश कुमार, सुखवीर सिंह, डॉ. गजराज सिंह, नेकराम आदि के साथ ही बड़ी संख्या में अध्यापक, अध्यापिकाएँ एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी गौरव लवानियां, जयवीर सिंह, बीरेंद्र सिंह, आजम आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

video

Pages