जिलाधिकारी आगरा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET Exam) कुशलता से शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न हुई। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 15 अक्टूबर 2022

जिलाधिकारी आगरा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET Exam) कुशलता से शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न हुई।

जिलाधिकारी आगरा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET Exam) कुशलता से शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न हुई। 

जनपद आगरा-जिले के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज जनपद में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET Exam) कुशलता से शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न हुई। 
   जिलाधिकारी महोदय ने संचालित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) में परीक्षा केन्द्र बने आगरा कालेज, आगरा का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं को सावधानी पूर्वक एकत्रित कर संख्या की पुष्टि करते हुये सुरक्षित रखा जाना सुनिश्चित किया जाये।  
    जनपद में नकल विहीन तथा परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद में प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 83 केंद्रों पर संचालित हुई। परीक्षा को नकलविहीन व सकुशल संपन्न कराने  एवं केंद्रों पर उपस्थित पुलिस बल एवं सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही रिकार्डिंग का भी परीक्षण किया। जिसमें सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सही पायी गयीं। जिलाधिकारी महोदय ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं तैनात स्टैटिक एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को एकत्रित करके, मिलान करने के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित लिफाफों में सीलिंग प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए उसकी वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाए। परीक्षा के दौरान सभी स्टैटिक एवं जोनल मैजिस्ट्रेट अपने निर्धारित केंद्रों पर तैनात पाए गए।

video

Pages