आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ मुख़्तार सिंह का निधन, शोक सभा में दी गयी श्रद्धांजलि - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 26 दिसंबर 2022

आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ मुख़्तार सिंह का निधन, शोक सभा में दी गयी श्रद्धांजलि

आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ मुख़्तार सिंह का निधन, शोक सभा में दी गयी श्रद्धांजलि

आगरा कॉलेज, आगरा के पूर्व प्राचार्य रहे डॉ मुख्तार सिंह का आज असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर महाविद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय डॉ मुख्तार सिंह शिक्षा जगत की एक महान विभूति थे। उनकी कमी को शिक्षा जगत में कभी भी पूर्ण नहीं किया जा सकता।


डॉ मुख़्तार सिंह का आगरा कॉलेज में सेवा कार्यकाल जुलाई 1990 से जून 2001 तक रहा। वर्ष 1985 में तीन माह के लिए कार्यवाहक प्राचार्य बनाये गए थे। उनका स्वभाव कड़क और गंभीर था। यही कारण है कि उनके कार्यकाल में छात्र कभी मारपीट या गुंडागर्दी नहीं करते थे लेकिन वे छात्रों की समस्याओं के समाधान को हमेशा तत्पर रहते थे।

इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य डॉ मनोज रावत, मुख्य प्रशासक डॉ अमित अग्रवाल, डॉ के पी तिवारी, डॉ आनंद पांडे, डॉ, विनोद कुमार, डा अमित चौधरी, डा उमेश शुक्ला, डॉ चंद्रवीर सिंह, डॉ भूपेंद्र सिंह, डा शैलेंद्र सिंह, डा केशव सिंह, चेतन गौतम आदि उपस्थित रहे।

video

Pages