ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारो के लिए आवासीय योजना की घोषणा का किया स्वागत पत्रकारो को सरकारी योजना के लाभ के लिए मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 26 दिसंबर 2022

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारो के लिए आवासीय योजना की घोषणा का किया स्वागत पत्रकारो को सरकारी योजना के लाभ के लिए मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारो के लिए आवासीय योजना की घोषणा का किया स्वागत

पत्रकारो को सरकारी योजना के लाभ के लिए मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पत्रकारों के लिए आवासीय योजना लाए जाने की घोषणा का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने स्वागत किया है और कहां है कि पत्रकारो के लिए आवासीय योजना को लाए जाने के बाद पत्रकारों की जीवन शैली में बदलाव आएगा क्योकि प्रदेश में बड़ी संख्या में पत्रकार न्यूनतम संसाधनों के कारण बड़ी संख्या में पत्रकारो के  पास छत  नही है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य प्रभारी आलोक तनेजा ने कहा पत्रकार न्यूनतम संसाधनों में विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए लोक कल्याण का लक्ष्य लेकर काम करते हैं, और कोरोना काल में ऐसे ही लोक कल्याण का लक्ष्य लेकर काम करते हुए पत्रकारो ने  समाज को जागरूक किया और व्यवस्था की कमियों को सकारात्मक भाव से के साथ प्रगट करते हुए कॅरोना संक्रमण से उत्तर प्रदेश के पत्रकार अपना जीवन गवा चुके हैं। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व उत्तराखंड राज्य प्रभारी आलोक तनेजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिवंगत पत्रकारों को सरकारी योजनाओं के लाभ दिए जाने की घोषणा पर भी साधुवाद व्यक्त किया है उन्होंने कहा है की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करोना काल में दिवंगत पत्रकारों के परिवारों जिस तरीके से 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहयोग राशि सरकार की और से प्रदान की है वह भी स्वागत योग्य है।

video

Pages