भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की
जनपद आगरा:-हमारे देश के तेजस्वी , यशस्वी , समर्पित , प्रेरणास्त्रोत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की पूजनीय माता जी का स्वर्गवास हो गया है। उन्होंने अपने 100 वर्ष के जीवन में हमेशा समर्पण एवं त्याग की भावना का समावेश किया है। *स्व. हीराबेन मोदी जी* ने हमारे देश को ऐसा अनमोल रत्न दिया जो कि हमारे पूरे ब्रह्मांड में जगमगाते हुए तारे की तरह चमक रहा है। आज भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के कार्यकर्ताओं एंव सभी भाई - बहनों ने दोपहर 3:00 बजे बलकेश्वर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में अपने अश्रुपूर्ण नेत्रों से उनको तहेदिल से श्रद्धांजलि अर्पित की।
व इस दुखद अवसर पर भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी प्रणित आगरा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा, *मां तो मां होती है* चाहे वह किसी राजनेता की हो, चाहे अभिनेता की हो चाहे वे किसी आमजन की ही क्यों ना हो जबकि इन माँ ने तो अपने सपूत को देश के लिए ही दान कर दिया तथा कभी कोई लाभ लेने की कोशिश तक नहीं की। हम ऐसी बलिदानी मां को तहे दिल से नमन करते हैं।
इस अवसर पर बलकेश्वर पार्षद अमित ग्वाला , मिगफ्रे डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल ,
मिगफ्रे कोऑर्डिनेटर श्रीमती निपुण अग्रवाल , दिशा , उत्कर्षा , आकांक्षा, मीनाक्षी , कशिश , हेमलता , पूनम , रंजना , भावना , मणि , संध्या, रानी , नेहा , वैशाली , रंजीत, सौरव , अखिलेश, धर्मेंद्र सक्सेना, दीपिका, प्रमोद कुमार गोयल , तन्मय अग्रवाल , रमाकांत शर्मा, प्रवीण कुमार अग्रवाल, राजीव शर्मा , प्रमोद वर्मा , जितेंद्र कुशवाह व अन्य जन उपस्थित रहे।