पुनीत श्याम मिश्रा बने भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के युवा प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर शयौराज सिंह के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया जाना सुनिश्चित हुआ देशभर में संगठन अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मदद से किसानों की लड़ाई लड़ने का कार्य कर रहा है ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी राष्ट्रीय नेतृत्व में संगठन विस्तार के लिए बैठकों का दौर शुरू किया इसी क्रम में आज मैनपुरी नगर के आश्रम रोड स्थित जनपदीय कार्यालय पर हुई बैठक में तय हुआ कि संगठन को युवा जोश की मेंहिती आवश्यकता है और एक ऐसा युवा अध्यक्ष संगठन को चाहिए जो कि पूरे प्रदेश भर में किसानों की बात दमखम से रख पाने में सक्षम हो जो कि किसान हित में कार्य करें और संगठन की मंशा पूरी करें तब सर्वसम्मति से तय हुआ कि मैनपुरी नगर के निवासी पुनीत श्याम मिश्रा को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए और राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर शयौराज सिंह के आदेश के क्रम में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अवनीश मथुरिया ने पुनीत श्याम मिश्रा को प्रदेश का युवा अध्यक्ष बनाने की घोषणा की और मनोनयन पत्र दिया। इस मौके पर ग्राम विकास सिंह चौहान प्रदेश महासचिव, गोल्डी उर्फ समीर गौतम आगरा मंडल प्रभारी, अनमोल शाक्य प्रदेश प्रवक्ता, गौरी शंकर दुबे जिला अध्यक्ष मजदूर मोर्चा ,पवन सक्सेना जिला अध्यक्ष ,निशांत शर्मा, आशीष शर्मा ,शशांक मिश्रा ,शुभम मिश्रा ,विनय यादव जिला उपाध्यक्ष, दिनकर प्रताप ,अर्पित राजपूत, युवराज सिंह ,अनूप उर्फ सिम्मी, सौरभ अग्निहोत्री सहित सैकड़ों लोगों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।
तो भाई नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष पुनीत श्याम मिश्रा ने कहा कुवैत किसान हित के लिए किसी भी दरवाजे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं हर हाल में किसान को न्याय दिलाने के लिए वह संकल्पित हैं और हर किसान के कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए वचनबद्ध जल्दी पूरे प्रदेश में युवा नेतृत्व किसानों की बात को रखने में अपनी महती भूमिका अदा करेगा।