आगरा में उ0प्र0 दिवस-2023 को समारोहपूर्वक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 23 जनवरी 2023

आगरा में उ0प्र0 दिवस-2023 को समारोहपूर्वक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

आगरा में उ0प्र0 दिवस-2023 को समारोहपूर्वक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।


आगरा-23.01.2023/ आज विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ए0 मनिकन्डन की अध्यक्षता में उ0प्र0 दिवस-2023 को समारोहपूर्वक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उ0प्र0 दिवस का गरिमामय आयोजन, जन सहभागिता के साथ सम्पन्न कराने की रूप रेखा पर विचार किया गया। वर्ष-2023 के “उ0प्र0 दिवस“ के आयोजन की मुख्य थीम “निवेश एवं रोजगार“ है। बैठक में अवगत कराया गया कि उ0प्र0 दिवस-2023 का मुख्य कार्यक्रम अपरान्ह् 03 बजे सूरसदन प्रेक्षागृह, आगरा में आयोजित किया जायेगा, जिसमें कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, युवा कल्याण विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, कौशल विकास विभाग, सेवायोजन, स्वास्थ्य विभाग इत्यादि के समन्वय से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें सम्बन्धित विभाग, प्रदर्शनी, लाभार्थीपरक योजनाओं के अन्तर्गत टूल किट, लाभार्थी कार्ड, छात्रवृत्ति आदि का समूहिक वितरण जैसे अपने विभागों से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करायेंगे। 
 बैठक में सभी विभागों के समन्वय से सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन जागरूक करने, लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र देने तथा सम्बन्धित विभागों के स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना, उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। 
बैठक में परियोजना निदेशक राजकुमार लोधी, जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भौंडेले, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याणक अधिकारी प्रशांत कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे। 
------------------

video

Pages