जनपद आगरा:-आज जिलाधिकारी ने आगामी जी-20 प्रतिनिधिमंडल के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम हेतु चल रहे फतेहाबाद रोड पर सौन्दर्यीकरण कार्य का भौतिक निरीक्षण किया। विकास कार्य और सौन्दर्यीकरण कार्य को मजबूत और गुणवत्तापूर्ण व ससमय कराने तथा विद्युत खम्भों व अनियोजित तारों को समायोजित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे, अपर सिटी मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) ऋषि साहू सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
------------------