बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका ,आगरा में 24 जनवरी को लगेगा वृहद रोजगार मेला
सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 24 जनवरी 2023 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, सांई का तकिया चौराहा, आगरा में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि इस मेले में लगभग 12$ प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा 1000 से अधिक रिक्त पदों पर चयन किया जायेगा। रोजगार मेले में जी04एस० सिक्योर सालूसन इण्डिया प्रा० लि0, कॅरियर ब्रिज स्किल सोलूसन, एल०आई०सी० ऑफ इण्डिया, वी०एस०एस० टेक सोलुसन प्रा० लि० दिल्ली, ए०एस०वर्ड ग्रुप, चैनल प्ले प्रा0 लि0, यू०जी०एम० उजाला मैनेजमेण्ट सर्विस, 108 इमरजेन्सी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सविर्स, पशुपतिनाथ बायोटेक्नोलॉजी प्रा० लि०, कोर्टिनोबास कैमीकल एण्ड फर्टीलाइजन, बजाज कैपीटल फाइनेन्स लि0 के अतिरिक्त जनपद आगरा, दिल्ली क्षेत्र, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, पलवल तथा अन्य जगहो से सेल्स मार्केटिंग, आई०टी० बी०पी०ओ० तथा सिक्योरिटी सर्विस इत्यादि सेक्टरों से संबंधित कम्पनियोंके प्रतिभाग करने की सम्भावना है जिनके द्वारा तकनीकी तथा गैर तकनीकी पदों हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल की रोजगार मेला आई0डी0-6967 तथा एन०सी०एस० पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन दिनांक 23-01-2023 तक कर प्रतिभाग कर सकते हैं।