विदेशी कैडेट्स ने मेहताब बाग में सफाई अभियान चलाया
जनपद आगरा:-युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम (वाईईपी) के अंतर्गत भारत के मित्र राष्ट्रों के 18 देशों के सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट्स अपने भारत भ्रमण के दौरान आज 20 जनवरी को प्रातः स्थानीय कैडेट्स के साथ मेहताब बाग में पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया। उनके साथ आगरा ग्रुप के आर्मी, गर्ल्स एवम् एयर विंग के कैडेट्स भी सम्मिलित थे। कैडेट्स ने वहां कूड़ा एकत्रित कर नगर निगम के डस्टबिन में डाला। इस दौरान आगरा के कैडेट्स के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने भारत की संस्कृति में जाना तथा भारत भ्रमण के अपने अनुभव साझा किए। 
इस अवसर पर कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान पर एक लघु नाटिका के माध्यम से जल व भू संरक्षण का संदेश दिया।
 केडेट्स ने आज आगरा किला का भी भ्रमण किया। 
 इस अवसर पर एनसीसी आगरा के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण यादव, कर्नल कर्मजीत सिंह, कमान अधिकारी, कर्नल एम एस रोहिल,कर्नल परितोष विभु, कर्नल ए के झा, कर्नल रोहित खन्ना, विंग कमांडर सुमित ने सभी कैडेट्स का स्वागत किया। 
समस्त व्यवस्थाएं संभाली।
 इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन अमित अग्रवाल, ले रीता निगम, सूबेदार मेजर बलदेव सिंह, सूबेदार रमेश कुमार, सूबेदार नरेंद्र कुमार, सूबेदार अशोक थापा, शालिनी, हवलदार प्यारेलाल आदि उपस्थित रहे। 
आगरा भ्रमण के नोडल अधिकारी व 1 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शशि कुमार राय ने कि भारत के मित्र राष्ट्र नेपाल, मालदीप, भूटान, अमेरिका, रूस, किर्गिस्तान, उज़्बेकिस्तान, मलेशिया, ब्रिटेन, ब्राज़ील, सूडान, मंगोलिया, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, मोजांबिक, फिजी, सेशेल्स सहित 18 देशों के 201 एनसीसी अधिकारी एवम् कैडेट्स भ्रमण दल में सम्मिलित हैं। ये सभी कैडेट्स 26 जनवरी की दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे।
 
 
 
 
   
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
