जरूरतमंद, बेसहारा व बेघर लोगों को कंबल वितरण किए
आगरा। विकासखंड सैंया की ग्राम पंचायत लादूखेड़ा में शासन की तरफ से उपलब्ध कराए गए कंबलो को कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु अंतोदय कार्ड धारकों ,गरीब,विधवा महिलाओं,जरूरतमंद, बेसहारा व बेघर लोगों को कंबल वितरण किए ।
लेखपाल महेश यादव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवशंकर कुशवाहा द्वारा कंबल वितरण कराएं गए।
मौसम को देखते हुए प्रधान प्रतिनिधि शिव शंकर कुशवाहा ने गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए विभिन्न ग्रामीण लोगों को 100 कंबलों का वितरण किया।
प्रधान प्रतिनिधि शिव शंकर का कुशवाह ने कहा कि जिले में ठंड से कोई भी जन हानि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण कराया जा रहा है।
इस दौरान लेखपाल महेश यादव ने कहा कि योगी सरकार हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहती हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर योगी सरकार द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है