आगरा कमिश्नरेट-थाना खेड़ा राठौर पुलिस टीम ने पकड़ा एक वारंटी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 23 जनवरी 2023

आगरा कमिश्नरेट-थाना खेड़ा राठौर पुलिस टीम ने पकड़ा एक वारंटी

आगरा कमिश्नरेट-थाना खेड़ा राठौर पुलिस टीम ने पकड़ा एक वारंटी

आगरा पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह के निर्देशन में चल रहे वांछित वारंटी गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान को थाना खेड़ा राठौर प्रभारी राजवीर सिंह ने कुशल टीम के साथ  वारंटी को गिरफ्तार किया सफल

आगरा बताया जाता है कि थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र निवासी वांछित वारंटी अजय निवासी उदयपुर कला को थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने अपनी कुशल टीम के साथ गिरफ्तार कर पुलिस कमिश्नर द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल किया है,अभियुक्त 2018 के एक मुकदमे में वारंटी था, सनद रहे कि थाना प्रभारी राजवीर सिंह को कुछ ही दिन पूर्व आगरा पुलिस पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह  द्वारा खेड़ा राठौर थाने की कमान सौंपी हैं  इससे पूर्व संयमी धैर्यवान सर्वप्रथम खाकी का आम जनता में विश्वास बढ़ाने वाले राजवीर सिंह आगरा के अति संवेदनशील कहे जाने वाले थाना मंटोला के प्रभारी रह चुके हैं जिन्होंने इलाके में हमेशा कानून का सर बुलंद किया है समय-समय पर असामाजिक तत्वों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए जेल भेजने का काम किया है यही कारण था कि मंटोला जैसे क्षेत्र में तेजतर्रार कहे जाने वाले प्रभारी राजवीर सिंह को कानून से खिलवाड़ करने वालों को हमेशा चुनौतीपूर्ण के रूप में स्वीकार करते हुए हर संभव कानून का पाठ पढ़ाने में महारत हासिल थी संवेदनशील मंटोला में तैनाती के दौरान  वांछित अपराधियों बड़े-बड़े कई गैंगस्टरों व दर्जनों मुकदमों के वांछित अपराधियों की नियम अनुसार संपत्तियां कुर्क कर समय-समय पर पुलिस का इकबाल बुलंद भी किया है क्षेत्र में कहीं से तनिक भी घटना की सूचना मिलती थी राजवीर सिंह प्रभारी अपनी कुशल टीम के साथ हमेशा मौके पर पहुंच जाते थे यही कारण था कि राजवीर सिंह थाना प्रभारी के रूप में काफी लंबे समय तक अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वाहन करते रहे और संभ्रांत लोगों में हमेशा कार्य के प्रति सजगता से प्रशंसा के रूप में जाने जाते रहे हैं राजवीर सिंह जैसे तेजतर्रार के रहते हुए क्षेत्र में अपराधों पर काफी अंकुश भी लगा है राजवीर सिंह की कार्यशैली के चलते असामाजिक व शरारती तत्व कभी भी अपनी चाल में कामयाब नहीं हो सके और क्षेत्र से पलायन करने पर मजबूर थे वर्तमान में राजवीर सिंह खेड़ा राठौर का तैनात हैं अब देखना यह होगा कि खेड़ा राठौर में रहते हुए क्षेत्र में अपनी विवेकता से अपराधों पर कहा तक अंकुश लगाएंगे यह आने वाला समय बताएगा

video

Pages