“सांसद खेल स्पर्धा के अर्न्तगत एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा पर बैठक सम्पन्न हुई।
आगरा-आज मा0 केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री, भारत सरकार, प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल की अध्यक्षता में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 19 से 21 जनवरी, 2023 तक “सांसद खेल स्पर्धा के अर्न्तगत एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मा0 केन्द्रीय मंत्री जी द्वारा बताया गया कि दिनांक 19 जनवरी, 2022 की प्रातः त्न्छ थ्व्त् ळ.20 मैराथन कराये जाने के साथ ही गत वर्ष के सभी प्रस्तावित खेलों के आयोजन दिनांक 19 से 21 जनवरी, 2023 में कराये जायेंगे।
उक्त अवसर पर मा०राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे, मा0 विधायकगण पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, डा0 जी0एस0 धर्मेश, डा0 धर्मपाल सिंह, नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी भानू महाजन, उप निदेशक, युवा कल्याण विभाग आदित्य कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार त्रिवेदी, अपर उपायुक्त यातायात अरून चौधरी, अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र यादव, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) यशवर्धन श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुदर्शन सोलंकी, सुप्रसिद्ध गजल गायक सुधीर नरायन तथा जनपद के समस्त खेलों के पदाधिकारी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।