नेताजी के राष्ट्रवाद को हमें अपनाना होगा-प्रो अनुराग शुक्ला - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

नेताजी के राष्ट्रवाद को हमें अपनाना होगा-प्रो अनुराग शुक्ला

नेताजी के राष्ट्रवाद को हमें अपनाना होगा-प्रो अनुराग शुक्ला

पराक्रम दिवस पर एनसीसी कैडेट्स नेताजी को याद किया

आगरा कॉलेज एनसीसी आर्मी विंग द्वारा पराक्रम दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने उपस्थित कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी ने न केवल अपनी बौद्धिक क्षमता और विवेक का प्रयोग करते हुए विश्व के अनेक देशों का ध्यान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की कराया, वरन भारत के नौजवानों में स्वतंत्रता का ज्वार पैदा किया। नेताजी ने शक्ति का संतुलन बनाए रखने के किए हिटलर से दोस्ती की। नेताजी ने जिस राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाया उसे हमें अपनाना होगा।

कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने कहा कि नेताजी के महान व्यक्तित्व को सम्मान देने के लिए राजपथ का नाम कर्तव्य पथ रखा गया है और वहां पर नेताजी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। इससे देश की युवा पीढ़ी भविष्य का मार्गदर्शन लेगी।

इस अवसर पर डा चंद्रवीर सिंह ने भी कैडेट्स को संबोधित किया।

संगोष्ठी में कैडेट हिमांशु शर्मा, सिमरानराज सिंह, तरुषी सारस्वत, प्राची पाठक, आरती राणा, मोहित यादव, हैप्पी सिंह, नवीन यादव, आरुष भदौरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

संगोष्ठी का संचालन एसयूओ मनस्वी चौधरी ने किया। सार्जेंट आराध्या भट्ट में धन्यवाद ज्ञापित किया।

video

Pages