भाजपा के आगरा अल्पसंख्यक मोर्चा में लोगों को मिलीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी पुन: घोषित
आगरा:-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने संगठन कार्य को गति देने के लिए जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप जैन भंडारी ने बताया कि भाजपा के जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह के निर्देशानुसार उनकी सहमति से जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी पुन:नवगठित घोषित की गई है। जिसमे कुछ नये चेहरों को भी जगह मिली। घोषित कार्यकारिणी में आशीष जैन, भल्ला कुरैशी, प्रवेश जैन, सुरेश दयाल, विनोद जैन सिकंदर खान को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। सचिन जैन, हाजी आजाद खान को जिला महामंत्री, और इमामुद्दीन, मुद्दसीर, मधु जैन, नसीम खान, चाँद अल्वी, रहिमुद्दीन को जिला मंत्री, व डॉ राजेंद्र प्रसाद को जिला कोषाध्यक्ष और पंकज जैन को जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया। वही इसी क्रम मे सलीम खान अब्बास को जिला मीडिया प्रभारी व राहुल जैन को सोशल मीडिया प्रभारी और मुनब्बर खान को सह-सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। आदि और भी कई लोगो को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।