महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं जनता : संजीव कुमार सिंह - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 26 फ़रवरी 2023

महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं जनता : संजीव कुमार सिंह

महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं जनता : संजीव कुमार सिंह

रायपुर। कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित देश भर के कांग्रेसी नेता जुटे हैं।

कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में मोदी सरकार पर दहाड़े राजनीति के बव्वर शेर, राष्ट्रीय नेता, इंडियन नेशनल कांग्रेस एआईसीसी पर्यवेक्षक प्रभारी, बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, सदस्य इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट्स सचिव, कांग्रेस किसान एवं औद्योगिक प्रकोष्ठ, कानूनी सलाहकार सदस्य, चुनाव प्रचार समिति बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल और आसाम एवं लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री पद के दावेदार एवं सुप्रशिद्ध समाजसेवक ठाकुर संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि मोदी सरकार पर लोकतंत्र को खत्म कर रही हैं। आज देश सबसे कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है। सरकार में बैठे लोगों का डीएनए गरीब विरोधी है। देश में नफरत का माहौल है। महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। सत्ता में बैठे लोगों ने देश की जनता के अधिकारों और भारत के मूल्यों पर हमला बोल रखा है, इसलिए आज एक नए आंदोलन के शुरुआत की जरूरत है। केंद्र सरकार देश के लोकतांत्रिक ढांचे को तोड़ने का षड्यंत्र रच रही है। इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा। मौजूदा सरकार देश की सभी चीजें बेच रही है। देश 5 सालों में सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। 

श्री सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा, "आज सबको 'सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान' का संकल्प लेना होगा। आज सत्ता में बैठे लोग जनता के अधिकारों पर हमला बोल रहे हैं। कांग्रेस के महाधिवेशन को नाकाम बनाने के लिए जगह-जगह एजेंसियों के छापे पड़वाए गए? राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश में डर और नफरत के खिलाफ संघर्ष की एक मशाल जलाई है, जिसकी रोशनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैल गई हैं। राहुल गांधी धूप, बारिश, धूल और बर्फ की परवाह किए बिना पैदल चलते रहे। उन्होंने असंभव को संभव कर दिखाया हैं। भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस काफी मजबूत हुई हैं। 2024 लोक सभा इलेक्शन में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

video

Pages