आगरा पहुंचे डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेसः ताज की खूबसूरती का किया दीदार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 26 फ़रवरी 2023

आगरा पहुंचे डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेसः ताज की खूबसूरती का किया दीदार

आगरा पहुंचे डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेसः ताज की खूबसूरती का किया दीदार, 

उत्तर प्रदेश स्थित ताजनगरी रविवार को डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ पहुंची। यहां फोक डांस से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह ताज का दीदार करने पहुंचे। इसके बाद वह आगरा किला देखने के लिए निकले।

रविवार को डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक बढ़ा दी गई। वह करीब साढ़े 4 घंटे ताज नगरी में रुकेंगे। इसी समय में वह ताज व किला दोनों स्मारकों का दीदार करेंगे। प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ ने सुबह करीब साढ़े दस बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां पर विशेषतौर पर उनका स्वागत किया गया। यहां से निकलने के बाद वह सीधे होटल अमर विलास पहुंचे। यहां वह करीब 10 मिनट तक रुके। इसके बाद सीधे ताज का दीदार करने के लिए निकल गए। वह एक ओपन कार से ताज पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर का भ्रमण करके ताज को निहारा। सामने पड़ी टेबल पर बैठकर फोटो खिंचवाई। यहां वह करीब एक घंटे रुके। इसके बाद वापस होटल पहुंचे। यहां रेस्ट करने के बाद वह आगरा किला देखने के लिए निकल गए, आगरा किला में करीब आधा घंटा बिताने के बाद वह खेरिया एयरपोर्ट के लिए निकल गए। यहां से वह करीब तीन बजे वे विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। बताते चलें कि रविवार को पर्यटकों के लिए ताजमहल खुला रहा। सुरक्षा कारण से ईस्ट गेट से सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक बंद किया गया था। इसी तरह आगरा किला भी पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। दोपहर में 1 से 2 के बीच सिर्फ 1 घंटे के लिए पर्यटकों का प्रवेश और निकास बंद रहा।

video

Pages