भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने रखा होली मिलन समारोह
जनपद आगरा:- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया यह आयोजन जनपद आगरा के अनुपम सिटी फेस 2 वायु विहार में रजनी वर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया आयोजन के मुख्य अतिथि ठाकुर सत्यभान चौहान राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रहे, सारे लोगों ने हर्ष उल्लास के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाया फूल मालाएं पहनाई और होली की शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला जिला अध्यक्ष उषा वर्मा ,रंजना भदोरिया ,मोनिका खान ,पंडित रामकिशोर, अमित चौधरी ,हारून खान, पदम सिंह यादव ,राम लखन परमार, शैलेंद्र चौधरी सुरेश वर्मा ,सोनू शर्मा, विजय यादव ,पुष्पेंद्र सिंह, ओम प्रकाश आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।