सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया 13 वां स्थापना दिवस
आगरा: सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में 13 वा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष विद्यालय डायरेक्टर अरुण सिंह , चेयरपर्सन सीमा सिंह व प्रधानाचार्या संतोष चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमे कुकिंग विथआउट फायर, डांस, कला प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस कॉम्पिटेशन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।