धूमधाम से मनाई गई डॉ अंबेडकर जयंती,बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
डॉ अंबेडकर जयंती पर हुआ 2 दिवसीय मेले का आयोजन ,उमड़ी भीड़
मेला कमेटी ने क्षेत्रीय पत्रकार एंव छात्र /छात्राओं को किया सम्मानित
जनपद आगरा:-पूरे देशभर में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है आगरा शहर में भी जयंती की धूम देखने को मिल रही है और अंबेडकर अनुयायी सहित अन्य लोग हर्षोल्लास के साथ जयंती को मनाते हुए दिख रहे हैं इसी क्रम में टेढ़ी बगिया 100 फुटा पर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेले का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया ,साथ ही 100 फुटा अंबेडकर पार्क के सामने मेला मंच सजाया गया और मेला कमेटी के पदाधिकारियों एवं अंबेडकर अनुयायियों ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं गौतमबुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ,और बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
डॉक्टर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में काफी वर्षों से टेढ़ी बगिया 100 फुटा पर दो दिवसीय मेले का आयोजन निरंतर चला आ रहा है ,इस दो दिवसीय मेले के दौरान मंच पर रंगारंग कार्यक्रम किए जाते हैं साथी क्षेत्र के होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया जाता है इसके साथ ही डॉक्टर अंबेडकर जयंती पर विवाह समारोह का आयोजन भी किया जाता है । इस विशाल मेले का आयोजन 14 व 15 अप्रैल को अंबेडकर मेला कमेटी के तत्वाधान में 100 फुटा रोड पार्क के सामने किया जाता है।
अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प
मेला कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह भारती ने बताया कि 14 एवं 15 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 132 वें जन्म दिवस के पावन अवसर पर डॉक्टर अंबेडकर पार्क के सामने 100 फुटा रोड पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार पूर्व जिला जज ने की तथा कार्यक्रम का उद्घाटन जीपी पुष्कर पूर्व मंत्री द्वारा किया गया मुख्य अतिथि गोरेलाल पूर्व अध्यक्ष एससी एसटी आयोग उत्तर प्रदेश एवं मंडल इंचार्ज बहुजन समाज पार्टी एवं विशेष अतिथि संतोष आनंद एवं प्रताप सिंह बघेल पूर्व एमएलसी वीरू सुमन पूर्व एमएलसी किरण केसरी आदि सभी वक्ताओं ने एक स्वर में बाबा साहब के मिशन को पूरा करने के लिए बहुजन समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया और सभी सभी ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने बहुजन समाज के लोगों को समाज में भाईचारा पैदा कर अपने दुखों के निवारण के लिए शासन सत्ता पर कब्जा करने के लिए कहा था ।
वहीं मेला कमेटी संगठन मंत्री सनी कुमार जाटव ने कहा कि बाबा साहब उस संविधान के निर्माता थे जिसकी वजह से आज सभी को समान अधिकार प्राप्त हुए हैं और भारत देश एक नई दिशा में बढ़ रहा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि आज के दिन ना तो कोई राजनीति की जाएगी ना ही किसी राजनीति मुद्दे पर बात की जाएगी। आज सभी वर्ग और राजनीतिक दल एक साथ बड़े ही धूमधाम से इस जयंती को मना रहे हैं ।
मेला कमेटी के द्वारा पत्रकारों एंव छात्र/छात्राओं का सम्मान
100 फुटा रोड टेडी बगिया पर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेले के दौरान मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय पत्रकारों को मंच पर बुलाकर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया साथ ही टेढ़ी बगिया क्षेत्र में जिन छात्र-छात्राओं ने अच्छे नंबरों से हाई स्कूल इंटर सहित अन्य उच्च श्रेणी की परीक्षा पास की है , ऐसे होनहार छात्र छात्राओं को मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मंच पर बुलाकर उन्हें उपहार देकर स्वागत सम्मान किया और छात्र छात्राओं को बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया और सभी मेला कमेटी के लोगों ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
सम्मान के दौरान क्षेत्रीय पत्रकार सैय्यद सद्दाम हुसैन ,मुनीष अल्वी ,अर्जुन सिंह ,लवी किशोर,यूनिष अल्वी ,वासुदेव ,आकाश उर्फ लक्की ,मनीष कुमार आदि मौजूद रहे ।
कन्याओं का हुआ आदर्श सामूहिक विवाह
भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में टेढ़ी बगिया 100 फुटा अंबेडकर पार्क के सामने दो दिवसीय मेले का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया इस जयंती के उपलक्ष में मेला मंच पर 31 कन्याओं का आदर्श सामूहिक विवाह कराया गया जिसमें मेला कमेटी के लोगों ने विवाह के दौरान कन्याओं को गृहस्थी का समस्त सामान दिया और उनके वैवाहिक जीवन के मंगलमय की कामना की।
मंच पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 100 फुटा रोड टेडी बगिया पर दो दिवसीय मेले में मंच पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बाबा साहब भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित राशियों का कंपटीशन भी किया गया इस दौरान मेला मंच के आसपास क्षेत्रीय लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा लोगों ने कार्यक्रम का जमकर लुफ्त उठाया।
मेला में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल तैनात
भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुए दो दिवसीय मेले में 100 फुटा रोड पर क्षेत्रीय लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा पुलिस के द्वारा चप्पे-चप्पे एंव हर एक संदिग्ध व्यक्ति नजर रखी गई जिस प्रकार असामाजिक तत्व क्षेत्रीय माहौल को खराब करने की कोशिश करते हैं इस बार ऐसा माहौल देखने को नहीं मिला क्योंकि थाना ट्रांस यमुना पुलिस सहित अन्य थानों के पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला और हर एक असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रखी गई।
ये रहे मौजूद