नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 मतदान प्रक्रिया में लगे कार्मिक डालेगें डाक मतपत्र। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 मतदान प्रक्रिया में लगे कार्मिक डालेगें डाक मतपत्र।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 मतदान प्रक्रिया में लगे कार्मिक डालेगें डाक मतपत्र।

जनपद आगरा:-नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु नगर निगम सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार सिंह द्वारा डाक मतपत्रों की ट्रेनिंग दी गई। नियुक्त किए गए आर0ओ0, ए0आर0ओ0 एवं निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मतदान की सुविधा प्रदान की जायेगी, इस हेतु  सेंट जॉन्स गर्ल्स इण्टर कॉलेज चर्च रोड, आगरा पर मतदान कार्मिकों के लिये पोलिंग बूथ बनाया गया है, उक्त पोलिंग बूथ पर पहुंचकर कल दिनांक 27.04.2023 से 01.05.2023 तक प्रातः 09 से सायं 05 बजे तक नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की व्यवस्था में लगे मतदान कार्मिकों, पोलिंग पार्टी सदस्य, सुरक्षा कार्मिक, वाहन चालक इत्यादि अपने डाक मतपत्र का प्रयोग कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि मतदान कार्मिक अपने डाक मतपत्र डालने हेतु अपने साथ ड्यूटी आदेश की छायाप्रति, फोटोयुक्त पहचान पत्र, तथा अपने वार्ड संख्या व मतदान क्रमांक के विवरण का साक्ष्य सहित अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। मतदान कार्मिकों द्वारा अपने मत का प्रयोग करने के उक्त अवसर पर सभी दलों के प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता भी उपस्थित होकर उक्त मतदान प्रक्रिया को देख सकते हैं। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने उक्त प्रक्रिया को सम्पन्न करा

video

Pages