सिर्फ़ चित्र में ही नहीं, अच्छे चरित्र में भी बसते हैं बाबा साहेब : डॉ उमेश शर्मा
आगरा। भारतीय सविधान के रचयिता भारतरत्न असहायों के भाग्यविधाता परमपूजनीय डॉ.भीमराव अंबेडकर को देश विदेश सहित दलितों की राजधानी आगरा में उनके अनुयायियों ने 132वी जयंती के शुभ अवसर पर हृदय से हार्दिक श्रद्धासुमन अर्पित कर धूमधाम से जयंती मनायी।
भारतीय संविधान के निमार्ता भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा ने सभी देशवासियों को बाबा साहब की जयंती की बधाई देते हुए पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 14 अप्रेल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिये मोदी जी का दिल से बहुत - बहुत धन्यवाद। मोदी जी का 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने का निर्णय बहुत ही ऐतिहासिक हैं। यह निर्णय भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा बाबासाहेब को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। बाबा साहेब ने घरेलू व आर्थिक परेशानियों के बाद भी अपना सम्पूर्ण जीवन शिक्षा, ज्ञान और असहाय लोगो को अर्पित किया। सामाजिक समता और सामाजिक न्याय जैसे सामाजिक परिवर्तन के मुद्दों को प्रमुखता से स्वर देने और परिणाम तक लाने वाले प्रमुख लोगों में डॉ. भीमराव आंबेडकर का नाम अग्रणी है। बाबा साहेब के बारे में कुछ भी बोलना मुझे लगता है कि जैसे सूरज को रोशनी दिखाना जैसा होगा। जबकि हम अपने घर में नियम एवं कायदे नहीं बना पाते, कभी ना कभी कहीं ना कहीं चूक रह जाती हैं, लेकिन बाबा साहेब ने इतने बड़े संविधान को लिख दिया। ये बहुत बड़ी बात हैं। देखिए आजादी जीतना एक बात है। आजादी पाना एक अलग बात है, लेकिन आजादी को संभालना बहुत ही मुश्किल होता है। बाबा साहेब के संविधान की वजह से अब लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं तथा छोटे बड़े सभी सज्जन साथ - साथ सम्मान पूर्वक रहते हैं। हमें कभी नहीं भूलना चाहिये कि ये सब बाबा साहेब की देन हैं। इसलिए बाबा साहेब सिर्फ़ चित्र में ही नहीं अच्छे चरित्र में भी बसते हैं। डॉ अंबेडकर जी के ही प्रयासों का प्ररिणाम है न केवल भारत में बल्कि पूरे दुनिया में सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठी। बाबा साहेब का संघर्ष सम्पूर्ण विश्व के लोगों के लिए एक मिसाल हैं। बाबा साहब के चिंतन और विचारों में देश सबसे ऊपर हैं। हम कभी भी बाबा साहब के त्याग और बलिदान को भुला नहीं सकते। इसी विचार के साथ अपनी बात को समाप्त करते हुए एक बार पुनः सभी देशवाशियों को बाबा साहेब डॉ भीम राय अम्बेडकर जी के जन्म दिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई।