यमुना किनारे सज रही जुआरियों की महफ़िल,लाखों के लग रहे दांव - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

यमुना किनारे सज रही जुआरियों की महफ़िल,लाखों के लग रहे दांव

यमुना किनारे सज रही जुआरियों की महफ़िल,लाखों के लग रहे दांव

जनपद आगरा:-जिले के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में जुआरी हार जीत की बाजी लगा रहे हैं लाखों के दांव फिक रहे हैं जुआरियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि करीब एक दर्जन जुआरी यमुना किनारे बैठकर महफ़िल सजा रहे हैं हार जीत की बाजी लगा रहे है ,वायरल वीडियो के सम्बंध में पुलिस कमिश्नर ने पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं ।

जानकारी के मुताबिक थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के घाट पर लोहे बाले पुल के नीचे करीब एक दर्जन जुआरी खुलेआम यमुना किनारे बैठकर जुआ खेल रहे हैं जुआरियों की महफ़िल सज रही है लाखों के दांव फिक रहे हैं जुआरी बेखौफ यमुना किनारे बैठे हुए हैं और हार जीत की बाजी लगा रहे हैं ।

पुलिस के पहरा के बाद भी बेखौफ जुआरी
थाना एत्माद्दौला के घाट पर हर समय पुलिस का पहरा रहता है फिर भी यमुना किनारे बैठकर जुआरी जुआ खेल रहे हैं पुल के ऊपर पुलिस रहती है और नीछे जुआरी हार जीत की बाजी लगाते हैं थाना एत्माद्दौला पुलिस इन जुआरियों पर कार्यवाही करने में असमर्थ हैं ,यमुना किनारे जुआ खेलते जुआरियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ,पुलिस कमिश्नर ने वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है ।

पुलिस कमिश्नर के अभियान को पलीता
जनपद आगरा में पुलिस कमिश्नर द्वारा जुआरियों ,सटोरियों ,वांक्षितों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है लगातार पुलिस अपराधियों पर कार्यवाही भी कर रही है लेकिन फिर भी जुआरी थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बेखौफ जुआ खेल रहे है ,यमुना किनारे रोजाना जुआ होता है पुलिस इन जुआरियों पर कार्यवाही करने में असमर्थ है यह जुआरी बेखौफ जुआ खेल कर पुलिस कमिश्नर द्वारा चलाए जा रहे अभियान को पलीता लगा रहे हैं ।

अब देखने बाली बात यह होगी कि यमुना किनारे सज रही जुआरियों की महफ़िल पर कब थाना एत्माद्दौला पुलिस की नजर पड़ती है यह तो आने बाला समय ही बताएगा ।

video

Pages