फाउंड्री नगर चौकी प्रभारी सिंघम ने पकड़ा वारंटी
जनपद आगरा:-जिले के पुलिस कमिश्नर डॉ प्रतिन्दिर सिंह के द्वारा अपराधियों/वांक्षितों /वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसे आगरा पुलिस लगातार कारगर साबित कर रही है हर रोज आगरा पुलिस के द्वारा अपराधियों एवं वांक्षितों /वारंटियों को जेल भेजा जा रहा है इसी क्रम में आज थाना एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर चौकी प्रभारी निशांत राघव उर्फ सिंघम ने काफी समय से बलबा एंव मारपीट के मामले में न्यायालय से निर्गत हुए वारंट के आरोपी को गिरफ्तार किया है ,चौकी प्रभारी द्वारा वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है ।
जानकारी के मुताबिक मुकदमा 193 /17 धारा 147,336 ,323 ,504 ,506 में काफी समय से सोनू भदौरिया पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी शोभा नगर फाउंड्री नगर न्यायालय में वांक्षित चल रहा था,न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया था ,निर्गत वारंट के आधार पर थाना एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर चौकी प्रभारी ने आरोपी को गिरफ्तार किया है ,चौकी प्रभारी द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है ।