जरुरतमंदो की मदद करने वाली संस्था दानपात्र का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज : - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

जरुरतमंदो की मदद करने वाली संस्था दानपात्र का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज :

जरुरतमंदो की मदद करने वाली संस्था दानपात्र का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज :

स्वच्छता, सुविधा, विकास, और सुरक्षा के दृष्टिगत से कार्य कर रही मथुरा के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। शहर की संस्था दानपात्र का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। संस्था दानपात्र के माध्यम से दीवाली पर मिशन 1 मिलियन रखा गया जिसके तहत महज 11 दिनों में 10 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक कपड़े, खिलोने, पहुँचा कर संस्था ने तीसरी बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया इस अभियान में 50 से ज्यादा शहरों से जुड़े वॉलिंटियर्स ने अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जरूरतमंद लोगों के लिए निःस्वार्थ भाव से काम कर रहे शुभम बंसल कई सामाजिक संस्थानों में सदस्य के रूप में जुड़कर अब कई उच्च पदों पर अपनी भूमिका निभा रहे है। टीम के सदस्यों का कहना है कि यह सिर्फ मथुरा दानपात्र टीम का लिए नही बल्कि पूरे मथुरा शहर के लिए बहुत ही गौरव की बात है मथुरा शहर का नाम स्वच्छता के साथ मदद में भी आगे आता जा रहा है। साथ ही मथुरा शहर की कई बड़ी उपलब्धियों में एक और नाम दर्ज हो गया है। संस्था दानपात्र जरुरतमंदो की मदद के लिए सदैव तैयार रहती है। संस्था "दानपात्र" एक ऑनलाइन निःशुल्क ऐप के माध्यम से कार्य करती है जिसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े ,खिलोने , किताबें, जूते , बर्तन , इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स , फर्नीचर एवं अन्य सामान को कलेक्ट कर उपयोगी लायक बनाकर जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है "दानपात्र"  देने वाले और लेने वालों के बिच सेतु बनकर दोनों की ही मदद कर रही है संस्था दानपात्र का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड , 3 बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ साथ कई रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा चुका है संस्था गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से बच्चों को शिक्षित कर रही है आप भी वॉलिंटियर्स के रूप में जुड़कर इस मिशन का हिस्सा बन सकते है इसके लिए आप  "दानपात्र" के हेल्पलाइन नंबर: 6263362660 9634219998 7828383066  पर संपर्क कर सकते है

video

Pages