नगर निकाय चुनाव में प्रतिभाग कर रहे सभी अधिवक्ता बंधुओं को विजय बनाए : एडवोकेट हरजीत अरोड़ा
आगरा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की प्रत्याशी एडवोकेट हरजीत अरोड़ा ने अपील करते हुए पत्रकार वार्ता में कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के समस्त अधिवक्ता समाज से अपील करती हूं कि नगर निकाय चुनाव में हमारे जो भी अधिवक्ता बंधु पार्षद अथवा महापौर के पद पर चुनावी मैदान में प्रतिभाग कर रहे हैं, चाहे वो किसी भी राजनीतिक पार्टी से हों कृपया कर अधिवक्ता होने के नाते उनका चुनाव में भरपूर सहयोग करें। जिससे कि वे जीत कर हमारे समाज का नाम रोशन करें। क्योंकि वो हम सभी अधिवक्ताओं के भरोसे ही चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसलिए नगर निकाय चुनाव में पार्षद अथवा महापौर के पद पर चुनावी प्रतिभाग कर रहे हैं सभी अधिवक्ता बंधुओं को विजय बनाए।