नींद की झपकी आने से सीरा से भरा टैंकर हाईवे पर पलटा, एक घायल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 16 अप्रैल 2023

नींद की झपकी आने से सीरा से भरा टैंकर हाईवे पर पलटा, एक घायल

नींद की झपकी आने से सीरा से भरा टैंकर हाईवे पर पलटा,  एक घायल 

आगरा:- थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र अंतर्गत नवीन गल्ला मंडी के सामने आज तड़के 5 बजे 28 टन सीरे से भरा टैंकर फ़िरोज़ाबाद आगरा हाईवे पर पलट गया जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही थाना ट्रांसयमुना पुलिस और गल्ला मंडी चौकी का पुलिस बल मौके पर पहुँच गया और दो क्रेन मंगवाई गईं लेकिन टैंकर में माल अधिक होने के कारण वापस हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर RJ09GM5507 पानीपत से कोलकाता सीरे के माल की सप्लाई के लिए जा रहा था और आगरा फ़िरोज़ाबाद हाईवे पर जैसे ही नवीन गल्ला मंडी के सामने पहुँचा तभी चालक को नींद की झपकी आ जाने के कारण टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और हाईवे पर खड़े पोल में जा घुसा जिससे टकराने के बाद हाईवे पर थोड़ी दूर तक फिसलता हुआ चला गया।
टैंकर चालक मनोज सिंह निवासी फतेहपुर बिंदगी ने बताया कि उसके साथ मौजूद हेल्पर के थोड़ी छोटे आई हैं जिसे पुलिस द्वारा इमरजेंसी में भर्त्ती करवा दिया है जिसका नाम अमित निवासी फतेहपुर बिंदगी है ।

"अग्निशमन की गाड़ी मौके पर"

टैंकर पलटने की सूचना अग्निशमन दस्ते को मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और दस्ता मौके पर पहुँच गया और जल्दी जल्दी सभी ने मिलकर हाईवे पर फैले सीरे को साफ करना शुरू किया जिससे यातायात व्यवस्था वापस शुरू हो सकी ।

"रूट हुआ डाइवर्ट"

टैंकर पलटने के बाद सीरा पूरे हाईवे पर तेज़ी से फैलने लगा जिसके बाद वाहनों के फिसलने और अन्य दुर्घटना होने की आशंका होने के चलते पुलिस बल ने फ़िरोज़ाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को सर्विस रोड की तरफ डाइवर्ट कर दिया।

"पुलिस ने दिखाई तत्परता"

हाईवे पर टैंकर पलटने की सूचना मिलते ही इलाकाई थाने और चौकी का पुलिस बल मौके पर पहुँच गया और सबसे पहले चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति को टैंकर से बाहर निकाला और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया उसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी क्योंकि आशंका थी कि टैंकर में तेल है जो हाईवे पर फैल रहा है लेकिन चालक द्वारा जानकारी देने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली ।

video

Pages