दबंग पड़ोसियों ने ऑटो चालक पर किया जानलेवा हमला ,हालत गम्भीर
जनपद आगरा:-जिले के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के प्रकाश पुरम टेडी बगिया में शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने ऑटो चालक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया ,ऑटो चालक को लाठी ,डंडो सरिया से पीटा फांसी लगाने की कोशिश की गई ,तमंचा और धारदार हथियार से सिर फोड़ा ,अफरातफरी मच गई ,सूचना पर ऑटो चालक के परिजन मौके पर पहुँचे तो दबंग पड़ोसी ऑटो चालक को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर 2470 रुपए निकालकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए ,पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर घायल हुए ऑटो चालक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है फिलहाल ऑटो चालक की हालत गम्भीर बनी हुई है शरीर में कई जगह फैक्चर हैं परिजनों ने थाना ट्रांसयमुना में तहरीर दी है ,पुलिस कार्यवाही में जुट गई है ।
ये है पूरा मामला
प्रकाश पुरम 100 फुटा रोड टेडी बगिया निवासी अजीम पुत्र कमरुद्दीन ने बताया कि मेरा भाई रिहान ऑटो चलाता है सुबह 4 बजे ऑटो चलाकर घर आ रहा था तभी घर के रास्ते में पड़ोसी धर्मेंद्र व राकेश पुत्र गिर्राज ,धर्मेंद्र का साला गौरव व स्वंय गिर्राज खड़े मिले और मेरे भाई को देखते ही गाली गलौज करने लगे बोलने लगे कि तू ज्यादा दादा बनता है आज तुझे हम नहीं छोड़ेंगे इतने में मेरा भाई कुछ बोलता इससे पहले इन दबंगो ने 2-3 अज्ञात व्यक्तियों के साथ एक राय होकर जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट करना शुरू कर दी ,इन दबंगों के हाथ लाठी डंडे सरिया धारदार हथियार व तमंचे मौजूद थे इन दबंगों ने इतनी बेरहमी से मार लगाई भाई ही हालात खराब हो गई ,दबंग इतनी मार लगाने से भी संतुष्ट नहीं हुए फिर जान से मारने की नियत से मुंह में कपड़ा लगाकर फांसी लगाने की कोशिश की पड़ोस के अन्य लोगों के द्वारा हमें सूचना दी गई हम परिवार के लोग मौके पर पहुँचे तो ये दबंग पड़ोसी भाई की जेब से 2470 रुपए निकालकर एंव जान से मारने की धमकी देकर भाग गए ,थाना ट्रांस यमुना पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है अभी घायल ऑटो चालक की हालत गम्भीर बनी हुई है ,परिजनों ने थाना में तहरीर दे दी है पुलिस कार्यवाही में जुट गई है ,माहौल ज्यादा न बिगड़ जाए इस कारण प्रकाश पुरम में पुलिस बल तैनात है।