आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पी0एम0 स्वनिधि महोत्सव आयोजन के सम्बन्ध में बैठक हुई सम्पन्न
सूरसदन प्रेक्षागृह में 01/05/2023 को पी. एम. स्वनिधि महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
आगरा:-जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में पी0एम0 स्वनिधि महोत्सव आयोजन के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने पी0ओ0 डूडा को निर्देश दिये कि पी0एम0 स्वनिधि महोत्सव आयोजन के सम्बन्ध में शासन का जो भी लक्ष्य प्राप्त हुआ है उसे शत प्रतिशत पूर्ण किया जाये तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु योजना बनाएं। जिलाधिकारी द्वारा समस्त बैंकर्स को निर्देश दिये कि स्ट्रीट वेंडर्स को बैंकों द्वारा कराये जा रहे डिजिटल ट्रांजेक्शन हेतु प्रशिक्षित किया जाये। उन्होंने पी0ओ0 डूडा को निर्देश दिये कि जिन स्ट्रीट वेंडर्स को अभी तक क्यू आर कोड उपलब्ध नहीं हो पाये हैं उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराये जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि कार्यक्रम में उनके द्वारा एक निःशुल्क हेल्थ चैकअप का कैम्प लगाया जाये। विभिन्न विभागों के कार्यक्रम में अधिक से अधिक स्टॉल लगाया जाये तथा आयोजन का प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में पीओ डूडा ने अवगत कराया कि पी0एम0 स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम दिनांक 01 जून, 2023 को 04 बजे सूर सदन प्रेक्षागृह में कराया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिये कि विभिन्न बैंकों द्वारा स्टाल लगायें जायें, जिससे कि लाभार्थियों को योजनाओं से सम्बन्धित बैंक से जानकारी प्राप्त हो सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर अनूप कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अविनाश वी.,पी.ओ. डूडा मुनीश राज, बैंकों के जिला समन्वक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------------------