आगरा-पहली बार वार्ड 33 में हाथी की हुंकार
आगरा। सन 1962 में पहली बार वार्ड 33 से रिपब्लिकन पार्टी का प्रत्याशी जीतने के बाद से अब तक भाजपा का प्रत्याशी ही जीता था, लेकिन इस बार भाजपा के अभेद किले में हाथी ने सेंध लगा दी। बसपा प्रत्याशी सुनील शर्मा ने भाजपा के धर्मवीर सिकरवार को 117 वोटों से शिकस्त देकर पार्षद की कुर्सी पर अपना नाम लिख दिया है। बसपा प्रत्याशी के जीतने के बाद से जहां क्षेत्रीय भाजपा के दिग्गजों के दिमाग में उथल पुथल मची हुई है तो वहीं एक कर्मठ प्रत्याशी के विजयी होने से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। पार्षद बन सुनील शर्मा ने सबसे पहले खंदारी स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण की तथा जनता को विकास कार्यों के लिए 24 घंटे तैयार रहने का आश्वासन दिया है।