आगरा पुलिस लाइन में मनाया गया मदर्स डे ,हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
जनपद आगरा:- उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में मदर्स डे के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामासारथी) आगरा के तत्वाधान में पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा की धर्मपत्नी एवं वामासारथी अध्यक्षा आगरा परिक्षेत्र आगरा श्रीमती मौनी शांडिल्य एवं अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा की धर्मपत्नी एवं वामासारथी सह-अध्यक्षा आगरा श्रीमती प्राची चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा गायन,नृत्य आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ,महोदया द्वारा कार्यक्रम के विजेता बच्चों एंव नौकरी करते हुए अपने बच्चों का पालन पोषण करने बाली माताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
बच्चों को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।