गर्मी में राहत-थाना खंदौली में मिलेगा ठंडा पानी
जनपद आगरा:-जिले में भीषण गर्मी का कहर है और दिन में चिलचिलाती धूप पड़ती है थाना में फरियादी फरियाद लेकर आते हैं लेकिन उन्हें पानी की काफी समस्या होती है फरियादी थाना के बाहर से पानी खरीद कर पीते हैं लेकिन अब थाना खंदौली में फरियादियों को ठंडा पानी मिलेगा थाना क्षेत्र के जाने पहचाने समाजसेवी सुनील कुमार ने गर्मियों को देखते हुए सराहनीय कार्य किया है थाना खंदौली में समाजसेवी ने ठंडी पेयजल मशीन लगाई है जिससे फरियादियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खंदौली क्षेत्र के समाजसेवी एंव भारतीय किसान यूनियन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार समाजसेवी ने रविवार को भीषण गर्मी को देखते हुए थाना खंदौली में ठंडी पेयजल की मशीन लगाई है अब थाना खंदौली में भी फरियादी ठंडा पानी पिएंगे ।
समाजसेवी के इस सराहनीय कार्य की थाना प्रभारी एंव समस्त स्टाफ ने तारीफ की और धन्यवाद किया ।