जन चौपाल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा द्वारा किया गया
जनपद आगरा:-विकास खण्ड खंदौली की ग्राम पंचायत धोर्रा मे आयोजित ग्राम जन चौपाल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के गांवों को मुख्य धारा में लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं और गांवों के विकास पर ध्यान दे रहे हैं, जिसका असर आज धरातल पर दिखाई दे रहा है ग्राम चौपाल इसी श्रृंखला का एक हिस्सा है, यह प्रत्येक शुक्रवार पंचायत घर पर आयोजित की जा रही है जिसमे प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है, जन चौपाल के दौरान किसान सम्मान निधि, राशन वितरण, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई परंतु अधिकारियों के गैरहाजिर होने के कारण किसी भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका ,ब्लॉक प्रमुख द्वारा ग्राम जन चौपाल के दौरान अनुपस्थित रहे ग्राम सचिव राजेंद्र कुमार , प्रमोद कुमार लेखपाल, सुमन सारस्वत पूर्ति अधिकारी एत्मादपुर, पूजा कुमारी पंचायत सहायक के वेतन काटने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है कर्मचारियों द्वारा सरकार की नीतियों के अनुरूप कार्य नही किया जा रहा जिसे बर्दास्त नही किया जाएगा उन्होंने बताया इस संबंध मे मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अवगत कराया जायेगा, इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार उर्फ बंटू, अमर सिंह प्रा सहायक कृषि विभाग एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।