ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 11 मई 2023

ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया


जनपद आगरा:-विकास खण्ड खंदौली कार्यालय से ओ०डी०एफ० प्लस फेस-2 अंतर्गत ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत बनाए जाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हेतु फिरोजाबाद मे स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर के लिए चयनित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर को भेजा गया ,ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ब्लॉक प्रमुख ने बताया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ओ०डी०एफ० प्लस योजना मे ऐसा गांव बनाया जाएगा जहां सभी के पास आवास के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर और आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय की सुविधा हो, खुले में शौच पर पूर्ण पाबंदी हो और ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक शौचालय हो, योजना के प्रथम चरण मे पांच हजार की जनसंख्या से उपर की 7 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था,  दूसरे चरण के अंतर्गत मुढ़ी जहांगीरपुर, उस्मानपुर, मलूपुर, धोरऊ, हसनपुर, धोर्रा, सोरई इस प्रकार कुल 22 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है इस अवसर पर एडीओ पंचायत बृजमोहन, ग्राम प्रधान राजीव गिरि, वीरेंद्र सिंह, वीरमती देवी, शिवप्रसाद, अखिलेश बघेल, लुकमान सिंह, राजीव चौहान, प्रताप सिंह, पुष्कर सिंह, जयपाल यादव, बीसी रामकिशोर, सहायक विनोद, प्रीति , सफाई कर्मी गोपाल, जमील खान, नेत्रपाल, महेंद्र, पवन कुमार, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।

video

Pages