मुझसे कोई गुजारिश नहीं करेगा, बल्कि करेगा हुकुम - सज्जन अली पार्षद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 20 मई 2023

मुझसे कोई गुजारिश नहीं करेगा, बल्कि करेगा हुकुम - सज्जन अली पार्षद

मुझसे कोई गुजारिश नहीं करेगा, बल्कि करेगा हुकुम - सज्जन अली पार्षद

जनता का दिल जीतने वाले पार्षद का हो रहा हर जगह स्वागत

बुजुर्ग व नौजवान सभी सज्जन अली से करते हैं प्यार


आगरा।शहर में अभी अभी नगर निकाय चुनाव समाप्त हुए हैं।
जहाँ एक ओर जीते हुए पार्षद अचानक से गायब हो गए हैं, वहीँ एक पार्षद ऐसा भी है जिसने जीतने के बाद भी एक दिन घर पर नहीं गुजारा।
जनता जिस तरह से जीत से पहले उत्साहित थी ,ठीक उसी तरह जनता नवनिर्वाचित पार्षद की जीत से खुश और काफी उत्साहित है।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं आगरा के टेडी बगिया क्षेत्र के वार्ड 82 की जहाँ समाजवादी के पार्षद सज्जन अली ने जीत हासिल की है। जीते हुए पार्षद सज्जन अली का व्यवहार और स्वभाव ऐसा है कि जनता हर गली,मोहल्ले,चौराहों पर स्वागत समारोह कर रही हैं।
जिस गली मोहल्ले में कोई पार्षद जीत के बाद कदम नहीं रखता था, आज वहां क्षेत्र इस्लाम नगर में जन्नती मस्जिद वाली गली में स्वागत समारोह रखा गया।
यहां क्षेत्रीय लोगों ने उनका फूल माला व् स्वाफा पहनाकर सम्मान किया ।वहीँ पार्षद सज्जन अली ने बुजुर्गों का माला व स्वाफा बांधकर सम्मान किया।

वक्ता की कड़ी में कहा गया कि जिस किसी भी व्यक्ति को कोई भी काम हो वो पार्षद जी के पास जाकर गुजारिश करले, ये सुनते ही पार्षद सज्जन अली ने माइक हाथ में लेकर कहा कि मुझसे कोई गुजारिश नहीं करेगा बल्कि पूरे हक़ से हुकुम करेंगे।और उनके हुकुम को मानते हुए मैं उनके लिए  दिन रात मौजूद और साथ रहूँगा।और जो काम अभी तक वार्ड 82 में नहीं हुआ है वो सारे अधूरे काम मैं अपने कार्यकाल में कराकर ही दम लुंगा। ये बात सुनते ही जनता में ख़ुशी का माहौल दिखाई दिया।

मौके पर मौजूद प्रवक्ताओं की कड़ी में जाकिर उस्मानी ने कहा कि जिस हर्षोल्लास के साथ जनता ने कड़ी मेहनत से पार्षद को जिताने का काम किया है, उन सभी की मेहनत रंग लाएगी।
और जैसा कि पार्षद जी ने कहा है कि पार्षद मैं नहीं पूरी वार्ड 82 की जनता है।


उसी को याद रखते हुए ये वादा है कि हम सभी समाज में एकता बनाकर रहेंगे और आगे भी इसी तरह समाज के लिए खड़े रहेंगे।

इस मौके पर पार्षद सज्जन अली, बाबू खां उस्मानी, साबिर अली, जाकिर उस्मानी,मेहंदी हसन, सोनू खान, आजाद अल्वी , राजू (बिरयानी वाले), मोहम्मद गौरी व व पूरी सम्मानित जनता मौजूद रही।

video

Pages