आगरा:-विश्व हाथ स्वच्छता सप्ताह व विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन
जनपद आगरा:-विकास खण्ड खंदौली की ग्राम पंचायत पैसई मे विश्व हाथ स्वछता सप्ताह व विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर स्वास्थ विभाग , बाल विकास परियोजना विभाग, शिक्षा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, यूनिसेफ, के संयुक्त प्रयास से जन जागरुकता रैली एवम संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख खंदौली द्वारा फीता काट कर किया गया ब्लॉक प्रमुख द्वारा बताया गया सरकार द्वारा संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी देश को सम्बोधित अपने मन की बात मे भी स्वछता को लेकर कई उदाहरण दिए है उनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए आज इसी के अंतर्गत स्वास्थ विभाग द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है और पूरे गांव मे भ्रमण कर स्वछता के प्रति सभी को जागरूक किया उन्होंने बताया कई सरकारी विभागों के संयुक्त सहयोग से विश्व हाथ स्वछता सप्ताह को ब्लॉक स्तर पर बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य हाथ की स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाकर संक्रामक रोगों को फैलने से रोकना है साथ ही आज विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस संस्था द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों से गोष्ठी मे लोगों को अवगत कराया गया संस्था का उद्देश्य रोगियों, घायलों व युद्धकालीन बंदियों की देख रेख मे अपना योगदान देना रहता है इस मौके पर बीडीओ रामवंत, एडीओ पंचायत बृजमोहन, प्रभारी चिकित्सक खंदौली डॉ प्रभात राजपूत, सीडीपीओ अंबुज यादव, खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश, पशुचिकित्सालय डॉ सौरभ, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ,डॉ मोहम्मद राजू, कयामुद्दीन-बीपीएम, फर्मिशिष्ट अजय वीर सिंह, शीलेन्द्र सिंह, पी के शर्मा, डॉली सिंह ऑप्टोमिस्ट, ग्राम प्रधान जयपाल यादव, संतोष शर्मा रोजगार सेवक, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर वंदना उपाध्याय, अनीता माथुर, रीना सिंह, सुमन जैन , प्रभुदयाल सिंह इंचार्ज विद्यालय, हरिपाल यादव पूर्व प्रधान, समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।